उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

उत्तराखंड में बड़ा हादसा… डंपर-बस में भिड़ंत, महिला की मौत, मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला हरिद्वार जिले के सप्तऋषि क्षेत्र का है, जहां सोमवार को शांतिकुंज के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला की जान चली गई, जबकि 37 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार डंपर ने यात्रियों से भरी एक निजी बस को जोरदार टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में 45 यात्री सवार थे, जो हरिद्वार में गंगा स्नान करने के बाद राजस्थान लौट रहे थे। टक्कर लगते ही बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में राजस्थान के नागौर जिले की एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 29 महिलाएं, 6 पुरुष और 2 बच्चे समेत कुल 37 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

टक्कर के बाद डंपर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और डंपर सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में जा घुसा। इस दौरान वहां खड़ी एक बुलेरो भी उसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, हादसे के समय ढाबे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क किनारे एक यात्री बस को पीछे किया जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे डंपर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस पलट गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ ही पलों में आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और पुलिस की टीम ने मिलकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया और बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि आपदा परिचालन केंद्र से सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है तथा सीसीटीवी फुटेज को भी जांच में शामिल किया गया है। वहीं पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया है। चालक से पूछताछ जारी है। प्रशासन ने यात्रियों और उनके परिजनों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9411112827 जारी किया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में