अल्मोड़ा उत्तराखण्ड खेल हिल दर्पण

खेलों का महाकुंभ…सीएम धामी ने लगाई घोषणाओं की झड़ी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अल्मोड़ा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने फुटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट सहित खेल प्रशिक्षकों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार की घोषणा करते हुए बताया कि जीआईसी ग्राउंड में हॉकी और फुटबॉल के लिए बहुद्देशीय आर्टिफिशियल टर्फ मैदान बनाया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में 200 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी, हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में 50 बेड का छात्रावास बनेगा और बैडमिंटन कोर्ट का अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार पुनर्निर्माण होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रिश्ते हुए शर्मसार!...पिता ने 10 साल की बेटी से की हैवानियत, पत्नी को भी पीटा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेल संस्कृति को नई मजबूती मिली है। सांसद खेल महोत्सव गांव–गांव की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर राज्य को खेलभूमि के रूप में पहचान दिलाई है।

यह भी पढ़ें 👉  मां ने दर्ज कराई किडनैपिंग की FIR!...फिर सामने आई ऐसी सच्चाई, सबके उड़ गए होश

उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में जल्द स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान लागू किया जाएगा, जिसके तहत आठ शहरों में 23 खेल अकादमियां स्थापित होंगी। हल्द्वानी में राज्य का पहला खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की जा रही है। नई खेल नीति के तहत पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी का प्रावधान भी किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा के विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पीएमजीएसवाई के तहत जिले में 250 किमी से अधिक सड़कों का निर्माण किया गया है, हेली सेवाएं शुरू की गई हैं और फलसीमा में हेलीपोर्ट निर्माणाधीन है। पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर भी कार्य तेजी से चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Facebook की एक पोस्ट और मच गया बवाल!... बीच सड़क युवकों पर बरसाए डंडे, VIDEO वायरल

इस अवसर पर सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, मेयर अजय वर्मा, विधायक मोहन सिंह मेहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में