उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में महाअलर्ट… चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले नैनीताल पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों और जवानों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी के साथ सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी।

हल्द्वानी कोतवाली के मीटिंग हॉल में बनभूलपुरा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में हुई। पुलिसकर्मियों को किसी भी स्थिति में संयम बरतने और अप्रिय परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल...इन अधिकारियों के बदले दायित्व

सुरक्षा के लिए क्षेत्र को दो सुपर जोन और चार जोन में बांटा गया है। यहां दो एसपी, पांच सीओ, 15 निरीक्षक व थानाध्यक्ष और 45 उपनिरीक्षक व अपर उपनिरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा दो कंपनी पीएसी, दो ड्रोन टीमें, चार फायर यूनिट, चार ट्रैफिक टीमें, एक बम निरोधक दस्ता, दो हॉक पुलिस यूनिट, दो टियर गैस टीमें, दो एंटी रॉयट टीमें और दो फायरिंग स्क्वाड भी तैनात रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  UPSC से बैंकिंग और डिफेंस तक… उत्तराखंड के 11 हजार छात्रों को सरकार देगी मुफ्त कोचिंग

पुलिस ड्रोन के माध्यम से छतों, गलियों और संवेदनशील स्थानों की निगरानी करेगी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि छतों पर पत्थर, रोड़ी, ईंट, मलबा या हथियार जमा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह, भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित कर माहौल बिगाड़ने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। नैनीताल पुलिस ने लोगों से न्यायालय के फैसले का सम्मान करने, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में