उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून शिक्षा हिल दर्पण

चॉक-डस्ट से चमकी किस्मत…19 शिक्षकों को राज्य का प्रतिष्ठित पुरस्कार, देखें सूची

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2025 के लिए प्रतिष्ठित शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार हेतु 19 शिक्षकों का चयन किया है। शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार इनमें प्रारंभिक शिक्षा से 12, माध्यमिक शिक्षा से 6 तथा प्रशिक्षण संस्थान से 1 शिक्षक शामिल हैं।

शिक्षा सचिव रविनाथ रामन द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि यह पुरस्कार राज्य में शिक्षा के उन्नयन और गुणात्मक सुधार के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रदान किया जाता है। राज्य चयन समिति की सिफारिश के आधार पर इन शिक्षकों का चयन किया गया है। चयनित शिक्षकों को आगामी 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कार के तहत प्रत्येक शिक्षक को 10 हजार रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र तथा विभाग में दो वर्ष की सेवा-विस्तार की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त संस्कृत शिक्षा विभाग से भी एक शिक्षक का चयन किया जाना है, जिसकी प्रक्रिया अलग से जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  न फौज में भर्ती, न कोई रैंक...फिर भी खुद को बताया मेजर, AI ने खोली फर्जी फौजी की पोल

प्रारंभिक शिक्षा श्रेणी में जिन 12 शिक्षकों का चयन हुआ है, उनमें पौड़ी गढ़वाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी रिखणीखाल के प्रधानाध्यापक विष्णुपाल सिंह नेगी, चमोली के राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल चोपता नारायणबगड़ के सहायक अध्यापक लखपत सिंह रावत, उत्तरकाशी के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय उदकोटी पुरोला के प्रधानाध्यापक पृथ्वी सिंह रावत, देहरादून के राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कण्डोली अपर के सहायक अध्यापक वीरेंद्र सिंह रावत, हरिद्वार के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर के प्रधानाध्यापक रोबिन कुमार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  11 दिन से ड्यूटी से गायब था PWD कर्मचारी... कमरे से दुर्गंध आई तो खुला मौत का राज

इसी क्रम में टिहरी गढ़वाल के उच्च प्राथमिक विद्यालय बहेड़ी भिलंगना के सहायक अध्यापक महेश्वर प्रसाद सेमवाल, रुद्रप्रयाग के प्राथमिक विद्यालय ढौंडिक अगस्त्यमुनि के सहायक अध्यापक शशिकांत नौटियाल, चंपावत के प्राथमिक विद्यालय चौड़ाकोट के सहायक अध्यापक जहीर अब्बास, ऊधमसिंह नगर के प्राथमिक विद्यालय सरवरखेड़ा द्वितीय जसपुर के सहायक अध्यापक नौ सिंह, नैनीताल के उच्च प्राथमिक विद्यालय विजयपुर कोटाबाग की सहायक अध्यापिका डॉ. श्वेता मजगाई, पिथौरागढ़ के राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय मदकोट के सहायक अध्यापक विक्रम सिंह परिहार तथा अल्मोड़ा के राजकीय जूनियर हाईस्कूल गवाड़ द्वाराहाट के सहायक अध्यापक त्रिलोक सिंह अधिकारी को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हाईवोल्टेज ड्रामा...कॉलेज में प्राचार्य कक्ष की छत पर चढ़े छात्र, हंगामा

माध्यमिक शिक्षा श्रेणी में पौड़ी गढ़वाल के राजकीय इंटर कॉलेज जगतेश्वर पाबौं के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह नेगी, चमोली के जीजीआईसी गौचर की प्रवक्ता डॉ. सुमन ध्यानी शर्मा, देहरादून के जीआईसी भगवानपुर धारकोट के प्रधानाचार्य डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव, हरिद्वार के जीजीआईसी गुलाबशाहपीर की प्रधानाचार्य कमलेश पंवार, चंपावत के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पल्सौ के सहायक अध्यापक नवीन चंद्र पंत तथा नैनीताल के भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य विशन सिंह मेहता का चयन किया गया है।

प्रशिक्षण संस्थान श्रेणी में उत्तरकाशी स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बड़कोट के प्रवक्ता डॉ. सुबोध सिंह बिष्ट को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में