उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून राजनीति हिल दर्पण

एलपीजी सिलिंडर विवाद… विपक्ष का वॉकआउट, बजट सत्र में मचा सियासी तूफान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र का शुक्रवार को पांचवां दिन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी मंत्री और विधायक सदन में मौजूद हैं। सत्र शुरू होते ही कांग्रेस के विधायक रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति को लेकर सदन की सीढ़ियों पर धरना देने लगे। गुरुवार को भी सदन में इसी मुद्दे पर हंगामा हुआ था।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सरकार को एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। विपक्ष ने सदन में चर्चा न करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया, जिससे कार्यवाही लगभग 45 मिनट के लिए स्थगित रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन भारी पड़ेंगे!... मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, देखें अपडेट

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने नियम 310 के तहत प्रदेश में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी का मुद्दा उठाया। विधानसभा अध्यक्ष ने इसे नियम 58 के तहत भोजनावकाश के बाद सुनने का निर्णय लिया।

सत्र के तीन बजे शुरू होने पर संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि एलपीजी की आपूर्ति केंद्र सरकार का विषय है और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति रोक दी गई है। हालांकि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत से रोजगार और रिसर्च तक... उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्लान, होगा ये काम

सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने अवैध खनन का मुद्दा भी उठाया, लेकिन सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर वॉकआउट कर दिया। विपक्ष ने जोर देकर कहा कि नियम 310 के तहत चर्चा का आदेश दिया गया था, फिर सरकार क्यों चर्चा से बच रही है। प्रदेशभर में एलपीजी के लिए लंबी लाइनें लगी हैं और होटल, ढाबा व रेस्टोरेंट संचालक गैस सिलिंडर नहीं पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध संबंध, ब्लैकमेल और खूनी साजिश... डबल साधु मर्डर की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

विरोध और बहस के कारण सदन की कार्यवाही करीब 45 मिनट तक स्थगित रही। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि सभी जिलाधिकारियों को एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए गए हैं और नैनीताल जिले में तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में