उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

शराब, साजिश और संगीन वारदात…दोस्त ने ही कर डाला खौफनाक कांड

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के रहस्य से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है।पैसों के लालच में एक युवक ने शराब पीने के दौरान अपने ही नए बने दोस्त की गला दबाकर और पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर, खून से सनी जैकेट तथा लूटी गई नकदी बरामद कर ली है।

मामला हरिद्वार जिले के नहर पटरी पीर क्षेत्र का है। पत्रकार वार्ता में एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि 17 फरवरी को पुराने पीर के पास मंगलौर नहर पटरी मार्ग पर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर कोतवाली मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची। शव के सिर पर गहरे घाव और पत्थर से कुचले जाने के निशान पाए गए। मृतक की पहचान घोसीपुरा, मंगलौर निवासी प्रदीप के रूप में हुई। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून का प्रहार!...उफनाई नदियां-गदेरे, लोगों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार अलर्ट

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली मंगलौर और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम गठित की गई। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। जांच के दौरान सीसीटीवी और आसपास की गतिविधियों की पड़ताल में पता चला कि घटना वाले दिन सुबह मृतक एक अन्य युवक के साथ मोटरसाइकिल से घटनास्थल की ओर जाता दिखाई दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर खाकी पर सवाल!... पुलिस पर टैक्सी चालक से मारपीट और बदसलूकी के आरोप

संदिग्ध की तलाश में जुटी पुलिस ने देवबंद तिराहे के पास संदिग्ध हुलिए के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की पहचान विनायक त्यागी पुत्र विजेंद्र त्यागी, निवासी बरला थाना छपार, जिला मुजफ्फरनगर, हाल निवासी सराय ज्वालापुर के रूप में हुई।

आरोपी ने बताया कि वह 17 फरवरी को अपने घर जाने के लिए रुड़की में बस का इंतजार कर रहा था। शराब पीने की इच्छा होने पर वह बस अड्डे के पास देशी शराब के ठेके पर गया, जहां उसकी मुलाकात प्रदीप से हुई। ठेका बंद होने पर दोनों रामपुर चुंगी से शराब खरीदकर नहर पटरी के पास बाग में बैठकर पीने लगे। बातचीत के दौरान उसे पता चला कि प्रदीप के पास नकदी है। पैसों की तंगी और लालच में उसने नशे में धुत प्रदीप का गला दबाया और पास पड़े पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद वह उसकी जेब से 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सियासत में हलचल... भाजपा में शामिल हुए कई नए नेता

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पत्थर, खून से सनी जैकेट और लूटी गई 20 हजार रुपये की नगदी बरामद कर ली है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में