उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

एक पल में खत्म हो गई जिंदगी…हाईटेंशन लाइन बनी मौत का जाल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई। मसूरी के बाटाघाट क्षेत्र में एक युवक छत पर जाते समय हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

मिली जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय मनोज दास, जो कि टिहरी गढ़वाल जिले के धनोल्टी क्षेत्र का निवासी और पेशे से टैक्सी चालक था, अपने साथी मुकेश के साथ बाटाघाट में रुका हुआ था। इसी दौरान वह एक मकान की छत पर संपत्ति देखने के लिए गया। छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

घटना के बाद साथी मुकेश ने तुरंत उसे निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसआई सतेंद्र भाटी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में