उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी

नेता प्रतिपक्ष की दो टूक…..एमएसपी की गारंटी बजट पर बोझ नहीं, जीडीपी ग्रोथ का सूत्रधार बनेगा किसान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा जब से कांग्रेस ने एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का संकल्प लिया है, तब से बीजेपी के प्रचारतंत्र  ने एमएसपी पर झूठ की झड़ी लगा दी है और सोशल मीडिया पर सिर्फ़ किसानों, मज़दूरों और आदिवासियों का पक्ष रखने वाले हैंडल्स/ अकाउंट्स सरकार द्वारा ब्लॉक करवाए जा रहे हैं। जबकि भाजपा सरकार कहती है वह किसानों से बातचीत करना चाहती है?

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि किसानों ने केंद्र सरकार की शैतानी और चालाकी को समझ लिया है। उनकी नियत साफ़ नहीं है इसलिए उनके एक और झूठे ऑफर को ठुकरा दिया है। केंद्र सरकार कह रही है कि एमएसपी की कानूनी गारंटी दे पाना भारत सरकार के बजट में संभव नहीं है। जबकि सच  ये है कि क्रिसिल के अनुसार 2022-23 में किसान को एमएसपी देने में सरकार पर 21,000 करोड़ का अतिरिक्त भार आता, जो कुल बजट का मात्र 0.4 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत से रोजगार और रिसर्च तक... उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्लान, होगा ये काम

उन्होंने कहा कि जिस देश में 14 लाख करोड़ के बैंक लोन माफ कर दिए गए हों और 1.8 लाख करोड़ कॉर्पोरेट टैक्स में छूट दी गई हो, वहां किसान पर थोड़ा सा खर्च भी इनकी आंखों को क्यों खटक रहा है? एमएसपी की गारंटी से कृषि में निवेश बढ़ेगा, ग्रामीण भारत में डिमांड बढ़ेगी और किसान को अलग अलग किस्म की फसलें उगाने का भरोसा भी मिलेगा, जो देश की समृद्धि की गारंटी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

कहा कि जो एमएसपी पर भ्रम फैला रहे हैं, वो डॉ. स्वामीनाथन और उनके सपनों का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एमएसपी की गारंटी से भारत का किसान, बजट पर बोझ नहीं, जीडीपी ग्रोथ का सूत्रधार बनेगा। किसानों के साथ हो रहे अन्याय का जल्द ही अंत होगा। कांग्रेस ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार एमएसपी की जो गारंटी दी है उसे लागू करने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है। साथ ही साथ किसानों को न्याय का हक़ दिलाने के लिए हम क़र्ज़ माफी समेत अन्य ज़रूरी कदम भी उठाएंगे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में