उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

धर्मनगरी में अधर्म!… नशे में धुत मनचलों का तांडव, महिलाओं से अभद्रता पर बवाल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की धर्मनगरी में एक बार फिर तीर्थ स्थल की पवित्रता और मर्यादा को प्रभावित करने वाला मामला सामने आया है। हरकी पैड़ी क्षेत्र में देर रात चार यात्रियों द्वारा शराब के नशे में हंगामा करने और अनुशासनहीन व्यवहार करने से स्थानीय माहौल प्रभावित हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

जानकारी के अनुसार,  यूपी के बागपत से आए चार यात्री देर रात हरकी पैड़ी पहुंचे थे। आरोप है कि सभी ने शराब का सेवन किया हुआ था और नशे की हालत में घाट और बाजार क्षेत्र में अराजक व्यवहार करने लगे। इस दौरान महिलाओं के साथ अभद्रता और अनुचित हरकतों की भी शिकायत सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

स्थिति बिगड़ने पर तीर्थ पुरोहित और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया। मौके पर भीड़ बढ़ने के बाद लोगों ने यात्रियों को कड़ी फटकार लगाई।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान कुछ यात्रियों ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने सभी चारों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। बताया जा रहा है कि एक यात्री अत्यधिक नशे में था और सामान्य रूप से चल भी नहीं पा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

स्थानीय लोगों और तीर्थ पुरोहितों ने प्रशासन से हरकी पैड़ी क्षेत्र में निगरानी और सख्ती बढ़ाने की मांग की है, ताकि तीर्थ स्थल की गरिमा और व्यवस्था बनी रहे। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया है और मामले की जांच जारी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में