उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

सत्ता से दूरी के कारण कुंठा… अशांति और वैमनस्य फैलाने की साजिश! जानें क्या बोले सीएम धामी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में विपक्ष पर जोरदार हमला किया और कहा कि सत्ता से लगातार दूर रहने के कारण कुंठित विपक्ष धार्मिक, क्षेत्रीय और जातीय भावनाओं को भड़काकर प्रदेश में अशांति और वैमनस्य फैलाने की साजिश कर रहा है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान विश्वास जताया कि भाजपा सरकार के रहते ऐसे प्रयास कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से राज्य की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा करने का आह्वान किया और कहा कि भाजपा उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा के स्थापना दिवस और राम नवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्टी के महान नेताओं श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने गर्व से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है और हम 500 साल बाद अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राम नवमी का पर्व मना रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी... कांग्रेस ने इस नेता को दी ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाने, तीन तलाक समाप्त करने और श्रीराम मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। इसके अलावा, भाजपा सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कई कदम उठाए, जिनमें अटल आयुष्मान योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना और कोरोना में सबको टीका लगाने की योजना शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में एक और हादसा... कार खाई में गिरने से मां की मौत, बेटा घायल

उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने समान नागरिक संहिता, सशक्त भू कानून, कठोरतम नकल कानून और धर्मांतरण कानून लागू किए हैं, जिससे राज्य की डेमोग्राफी और देवभूमि स्वरूप को बदलने की साजिशों पर विराम लगा है। साथ ही, मातृशक्ति को 30% आरक्षण और युवाओं को 22 हजार सरकारी नौकरियों का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को याद किया और उन्हें सम्मानित किया। विकासनगर से  चंदन लाल अग्रवाल, देहरादून से  हरीश कंबोज, विजय स्नेही और ऋषिकेश के स्वर्गीय इंद्रसैन अग्रवाल के पुत्र अविनाश अग्रवाल को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पुष्पगुच्छ और शाल देकर उनका सम्मान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... यहां इस दिन बंद रहेंगे मदिरालय

इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, टिहरी सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक सविता कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। पार्टी मुख्यालय में वंदे मातरम गायन के साथ देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में