उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

नशा सुंघाकर अगवा, फिर हैवानियत!…जनाक्रोश के बाद जागी पुलिस, तीन कर्मी हो चुके सस्पेंड

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना ने हड़कंप मचा दिया। मामले में थाना प्रभारी समेत तीन कर्मियों के निलं‌बन के बाद पुलिस हरकत में आ गई। मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि दोनों आरोपी घटना के बाद लगातार अपने ठिकाने बदलकर बचने की कोशिश कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

मामला हरिद्वार जिले के लक्सर के खानपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल को पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को कुछ युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दो अन्य आरोपी फरार थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था। इसी दौरान सूचना मिली कि दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश सीमा के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने खुशीपुरा क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रासिम (21 वर्ष) और रिहान (18 वर्ष), निवासी जोग्गावाला, खानपुर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि इस मामले में लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने थाना प्रभारी सहित दो सिपाहियों को निलंबित किया था।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में