अजब- गजब देश/दुनिया बागेश्व राष्ट्रीय हिल दर्पण

कम्बख्त इश्क़… पति की किडनी बेच नगदी लेकर प्रेमी संग भागी महिला

खबर शेयर करें -

प्यार के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन इस बार  एक अनोखा मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के सांकराइल की एक महिला ने कथित तौर पर पहले तो अपने पति को 10 लाख में किडनी बेचने के लिए मजबूर किया। पति की किडनी बेच कर जब पैसे मिल गए तो महिला उन पैसों को लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने अपनी बेटी की शिक्षा और शादी के लिए पैसे जुटाने के लिए पति पर दबाव डाला था। काफी महीनों मना करने के बाद आखिरकार पति अपनी किडनी बेचने के लिए तैयार हो गया। फिर एक साल ढूढ़ने के बाद उसे अपनी किडनी का एक खरीददार मिल गया। व्यक्ति ने यह सोचते हुए अपनी किडनी बेच दी कि इससे उसकी बेटी और उसके परिवार की आर्थिक रूप से मदद होगी। लेकिन वह अपनी पत्नी के गलत इरादों से बेखबर था।किडनी बेचकर जैसे ही पति के पास 10 लाख रुपए आए। महिला नकदी को लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर घसीटे गए रेप आरोपी!... सार्वजनिक परेड और पिटाई पर हाईकोर्ट सख्त

फेसबुक पर मिला था प्रेमी

पति अपने परिवार को किडनी बेचकर गरीबी से निकालने की योजना बना रहा है था। लेकिन उसकी पत्नी अपने भविष्य को लेकर कुछ और ही योजना बना चुकी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला बैरकपुर के रहने वाले एक चित्रकार से फेसबुक पर मिली थी। इसके बाद यह दोनों रिलेशनशिप में आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में होगा सियासी महासंग्राम...खड़गे की जनसभा से पहले ट्रैफिक को लेकर बड़ा अलर्ट

पत्नी के भागने के बाद पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को ढूंढ निकाला। इसके बाद पति अपनी 10 साल की बेटी को लेकर बैरकपुर पहुंचा लेकिन महिला ने घर के दरवाजे खोलने से ही इनकार कर दिया। महिला ने अपने पति को धमकी देते हुए कहा कि उसे जो समझ में आए वह वो कर ले। महिला ने कहा कि वह जल्दी ही उसे तलाक देगी।पति लगातार पूरे परिवार और अपनी बेटी के साथ उससे मिन्नतें करता रहा लेकिन महिला का दिल नहीं पसीजा। वह उनसे बात तक करने के लिए घर से बाहर नहीं निकली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले

भारत में मानव अंगों की बिक्री 1994 से ही एक कानून के तहत अवैध है। लेकिन डॉक्टरों का मानना है कि दानदाताओं की कमी के कारण मानवीय अंगों की बिक्री लगातार जारी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून मौत राष्ट्रीय

*भीषण हादसा- बस और ट्रक में जबर्दस्त भिड़ंत, 14 की मौत*

खबर शेयर करें -असम। बुधवार की सुबह असम में जबर्दस्त हादसा हो गया। यहां बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो