उत्तराखण्ड कुमाऊं चंपावत धर्म/संस्कृति हिल दर्पण

कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू… सीएम धामी ने दिखायी हरी झंडी, उमड़ा भक्तिभाव

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा की शुरुआत हो गई है। रविवार को चंपावत जिले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम टनकपुर कैंप में आयोजित किया गया, जहां सीएम ने यात्रियों से संवाद भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर बनाया मां!... 15 साल के लड़के की खौफनाक साजिश

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पवित्र कैलाश मानसरोवर के दर्शन के लिए जा रहे हैं और साथ ही उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति का संदेश भी अपने-अपने राज्यों में लेकर जाएं।

उन्होंने यात्रियों से अपील की कि धारचूला सहित यात्रा मार्ग पर मिलने वाले स्थानीय उत्पादों को खरीदकर “वोकल फॉर लोकल” अभियान को बढ़ावा दें और स्थानीय कारीगरों व उत्पादकों को प्रोत्साहित करें।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा से सीएम धामी का मेगा विजन... युवाओं के भविष्य को लेकर किए कई बड़े ऐलान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “वोकल फॉर लोकल” अभियान को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने के बाद जब वे अपने-अपने राज्यों में लौटेंगे, तो वे उत्तराखंड के “ब्रांड एंबेसडर” बनकर जाएंगे और यहां की संस्कृति, परंपरा और आतिथ्य का संदेश फैलाएंगे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में