उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

सिर्फ ‘पास नहीं दिया’… और चल गई गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क पर ओवरटेकिंग को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर की जान चली गई।

राजधानी देहरादून में मसूरी रोड स्थित मालसी क्षेत्र के पास सुबह करीब 6:50 बजे दो कार सवारों के बीच रास्ता न देने को लेकर बहस शुरू हुई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे वाहन का पीछा किया और उसे रोकने के लिए उसकी कार के टायर पर गोली चला दी।

यह भी पढ़ें 👉  UTU पेपर लीक में बड़ा धमाका!... पुराने प्रश्नपत्रों की भी होगी जांच, कई और खुलासों के आसार

इसी दौरान सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे लगभग 70 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर वी.के. जोशी को गोली लग गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के दौरान गोली लगने के बाद फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने कार में मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी की, जिससे दो लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  'आई लव यू... फिर किसी के साथ ऐसा मत करना', मौत के बाद VIDEO ने खोला बड़ा राज!

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है और संदिग्ध वाहनों की तलाश जारी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस विधायक...दलबदल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बढ़ी राजनीतिक हलचल

देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में