उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे पिथौरागढ़ हिल दर्पण

आईटीबीपी का बड़ा तोहफा… युवाओं को सीमा भर्ती की तैयारी का सुनहरा मौका

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) देहरादून फ्रंटियर के अपर महानिदेशक संजय सिंह गुंज्याल की प्रेरणा से राज्य में पहली बार सीमा पुलिस युवाओं को भर्ती के लिए दक्ष बनाने हेतु कोचिंग कैंप का आयोजन किया गया। इस अनूठी पहल का सोमवार को आईटीबीपी के उप सेनानी बृज मोहन सिंह ने शुभारंभ किया।

डे भर्ती कोचिंग कैंप में 45 युवाओं का चयन किया गया है। यह कोचिंग जोहर क्लब के खेल मैदान में चल रही है और 14वीं वाहिनी, आईटीबीपी जाजरदेवल के सेनानी राम भरत सिंह कुशवाहा के निर्देशन में संचालित हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

कोचिंग में शामिल युवाओं ने आईटीबीपी के अपर महानिदेशक संजय सिंह गुंज्याल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से उन्हें यह नया अवसर मिला। उप सेनानी राम भरत सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह कैंप युवाओं को फिजिकल और थ्योरिकल दोनों ही पक्षों में दक्ष बनाने के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह भर्ती नहीं है, बल्कि केवल तैयारी और मार्गदर्शन हेतु कोचिंग है। उन्होंने यह भी कहा कि सीमा पुलिस हमेशा सीमा के लोगों के सुख-दुख में खड़ी रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का रेड ज़ोन!...4 दिन भारी से बहुत भारी बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट

सहयोगी संस्था सोसायटी फॉर एक्सन इन हिमालया के अध्यक्ष जगत सिंह मर्तोलिया ने कहा कि यह संगठन सामुदायिक पुस्तकालय, शिक्षा, संस्कार, स्वरोजगार और रोजगार के नए नवाचारों का केंद्र है और भविष्य में भी युवाओं के लिए इसी तरह की पहल करता रहेगा।

जोहर क्लब के अध्यक्ष केदार सिंह मर्तोलिया ने आईटीबीपी की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह युवाओं के लिए नया मार्ग और प्रेरणा बनेगी। उन्होंने मुनस्यारी की जनता की ओर से इस पहल के लिए अपर महानिदेशक संजय सिंह गुंज्याल को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

इस अवसर पर शिविर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमंत जिंगर, थानाध्यक्ष अनिल आर्या, रिटायर्ड निरीक्षक देवेंद्र सिंह धर्मसक्तू, रिटायर्ड निरीक्षक बहादुर सिंह पिमोली, उप महानिरीक्षक कुंदन सिंह नित्वाल सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में