उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

चाची निकली 420…. इस तरह भतीजे से कराया महिला का रेप, ये है मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानवता को शर्मशार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा के सीमांत के एक गांव में महिला को जबरन कमरे में बंद कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक और एक महिला के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उसका अपने पति से झगड़ा हो गया था। इसके बाद गुस्से में आकर वह अपनी ताई के घर रहने लगी। कुछ दिन बाद वह वहां से चली गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर को दोपहर बाजार में उसकी एक परिचित महिला मिली। वह उसके रहने की व्यवस्था और नौकरी लगाने की बात कहने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज बदला रहेगा मौसम... नौ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

इस दौरान उसकी बातों में आकर वह उसके घर चली गई। आरोप है कि देर शाम उक्त महिला ने अपने भतीजे को फोन कर बुला लिया। इसके बाद वह उन लोगों के लिए खाना बनाने लगी। देर रात आरोपी युवक और महिला शराब पीने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस क्षेत्र पंचायत सदस्य को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

वह उससे भी शराब पीने को कहने लगे लेकिन उसने मना कर दिया। कुछ देर बाद आरोपी युवक उसे कमरे में खींचकर ले जाने लगा। वह भागकर बाहर आई लेकिन दोनों उसके पीछे-पीछे आ गए। इस दौरान जबरन उसे कमरे में ले गए। इसके बाद आरोपी महिला ने कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी और आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस के ‘घर’ में ही छिड़ी जंग!...अनदेखी पर भड़के अपने ही नेता, पोस्टर पर निकला गुस्सा

झनकईया थानाध्यक्ष अनिल जोशी ने बताया कि मामले में झनकईया दमगड़ा निवासी मनोहर सिंह खोलिया के विरुद्ध दुष्कर्म और मीना खोलिया के विरुद्ध सहयोग करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। वहीं दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में