उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

बोलना सख्त मना है… भाजपा नेताओं की जुबान पर ताला!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भाजपा के कुछ नेताओं की सार्वजनिक बयानबाजी से संगठन में असहजता बढ़ने के बाद पार्टी नेतृत्व ने सख्त रुख अपनाया है। विधायक अरविंद पांडे समेत नेताओं द्वारा पार्टी फोरम से बाहर दिए जा रहे बयानों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि निर्देशों की अवहेलना करने पर संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूल में बवाल!...शिक्षिका ने छात्रों के बाल काटे, ड्रेस और कॉपियां भी फाड़ीं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि सभी नेताओं को स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं कि वे किसी भी मुद्दे पर सार्वजनिक बयान देने से पहले पार्टी मंच का पालन करें। उन्होंने कहा कि पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है और इससे किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

महेंद्र भट्ट ने बताया कि हाल के दिनों में विधायक अरविंद पांडे के बयानों को लेकर उनसे चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि पांडे सरकार का हिस्सा हैं और उन्हें अपनी बात पार्टी फोरम या मुख्यमंत्री के समक्ष रखने के लिए कहा गया है, न कि मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर।

यह भी पढ़ें 👉  फंदे से गुलदार का शिकार... फिर घर में छिपाई खाल! ऐसे खुला अपराध का राज

प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी कि लोकसभा सत्र के दौरान दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी और संसद के बजट सत्र के दौरान अगली कोर कमेटी बैठक प्रस्तावित है। वहीं, होर्डिंग्स से प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का नाम हटाए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह फैसला केंद्रीय नेतृत्व के स्तर से लिया गया है और इसे लेकर फैल रही चर्चाएं निराधार हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में