उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

घर में घुसकर दबंगई……मारपीट और अश्लील हरकतें, वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में समुदाय विशेष के युवकों पर रंजिशन घर में घुसकर गाली-गलौज, अभद्रता करने का आरोप है। आरोपियों ने इंटरनेट पर लाइव वीडियो वायरल कर जाति एवं धर्म को इंगित करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप यह भी अश्लील हरकतें भी की गई। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

ग्राम मुंडिया कलां निवासी अर्चना भारद्वाज पत्नी आशीष भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि 9 जुलाई को गांव के ही शम्मी, नईम, मुनासिब अपने 3-4 अन्य साथियों के साथ जबरन घर में घुस गए और गाली-गलौज व जान से मारने धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में जुटे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता...राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे पर बड़ा मंथन

इतना ही नहीं अभद्रता व अश्लील हरकतें भी की गईं। शोर-शराबा होने पर आसपास के ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग गए। 11 जुलाई की दोपहर करीब 12:14 बजे इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अर्चना व उनके पुत्र बॉबी एवं समाज को इंगित करते हुए गालियां दी गईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस स्कूल में हड़कंप!... छात्राओं के शिक्षक पर गंभीर आरोप, परिजन पहुंचे तो बंद हुए गेट

वहीं इस घटना से आक्रोशित लोग विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग के नेताओं को साथ लेकर शुक्रवार की देर रात कोतवाली जा धमके और मौके पर मौजूद एसआई कैलाश चंद्र नगरकोटी का घेराव कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर में नामजद आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता केस में VIP का राज खुलेगा?... नार्को टेस्ट के लिए पूर्व विधायक तैयार, उर्मिला की कोर्ट में दस्तक

इधर दूसरे पक्ष के लोगों ने अर्चना के बेटे बॉबी पर बेवजह गाली-गलौज व मारपीट करने तथा बाद में खुद ही पीड़ित बनकर मामले को जाति-धर्म से जोड़ने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने पूछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में