उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

महिलाओं से अभद्र इशारे…वीडियो हुआ वायरल, ‘संडे शिकारी’ गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में महिलाओं से अभद्र हरकत करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले कई दिनों से हरिद्वार के कनखल क्षेत्र की कांवड़ पटरी और सिंहद्वार के पास नहर किनारे सैर पर निकली महिलाओं व युवतियों के साथ अशोभनीय इशारे कर उन्हें परेशान कर रहा था।

स्थानीय महिलाओं ने कनखल थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि एक युवक सुबह-शाम वॉक के दौरान उन्हें देखकर अभद्र इशारे करता है, जिससे वे असहज और भयभीत महसूस कर रही थीं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

बीते रविवार शाम आरोपी फिर से कांवड़ पटरी पर पहुंचा और महिलाओं के साथ अशोभनीय हरकतें करने लगा। इस दौरान कुछ महिलाओं ने साहस दिखाते हुए उसका वीडियो बना लिया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

गिरफ्तार युवक की पहचान प्रभाकर मिश्रा निवासी मकतूलपुरी, थाना गंगनहर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी हर रविवार कनखल आता था और सुनसान स्थानों पर इस तरह की हरकतें करता था। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में