अजब- गजब उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर मौसम

दशहरा के जश्न में तबाही…दहन से पहले रावण परिवार के पुतले धराशायी, मची अफरा-तफरी!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अंधड़ का कहर देखने को मिला है। दशहरा उत्सव के दौरान अचानक तेज हवा और बारिश के कारण रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले दहन से पहले ही धराशायी हो गए। इस अप्रत्याशित घटना से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तीनों पुतले गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। अब आयोजक वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अब बारिश-बर्फबारी की बारी!...उत्तराखंड के चार जिलों के लिए मौसम का नया अपडेट

दरअसल, उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में गांधी पार्क में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के विशाल पुतलों का निर्माण कर दशहरा समारोह की तैयारी की गई थी। हालांकि, अचानक मौसम की बेरुखी ने कार्यक्रम में बाधा डाली। तेज हवा के झोंके से पुतले जमीन पर गिर गए, जिससे कई हिस्से टूट गए। सौभाग्य से किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’... ड्रग फ्री उत्तराखंड के लिए धामी ने भरी हुंकार

पुतले बनाने वाली टीम हर साल रामपुर से आती है, और इनके निर्माण में तीन महीने से अधिक समय और करीब डेढ़ लाख रुपए का खर्च आता है। इस बार 65 फीट ऊंचा रावण और 60-60 फीट के मेघनाद व कुंभकरण के पुतले बनाए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  किराये के कमरे में देह व्यापार!...व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो, ऐसे फूटा भांडा

आयोजक हरीश अरोड़ा ने बताया कि पुतले क्षतिग्रस्त जरूर हुए हैं, लेकिन दर्शकों को निराश नहीं किया जाएगा। वे शाम को वैकल्पिक योजना के तहत रावण दहन कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए बैठक कर रहे हैं। दर्शकों को जल्द ही आयोजन की नई रूपरेखा से अवगत कराया जाएगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में