अजब- गजब क्राइम देश/दुनिया बागेश्व राष्ट्रीय

पति के साथ रिश्तों में खटास…. भाभी के साथ सोने लगी ननद, सामने आया सच तो उड़े होश

खबर शेयर करें -

पति-पत्नी के बीच प्यार और झगडे की बातें तो आम हैं लेकिन यहां एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दंपति के बीच शादी के चार साल बाद भी शारीरिक संबंध नहीं बने। पत्नी पूछती तो पति कहता कि उसका इलाज चल रहा है। इस बीच जब पत्नी ने अपने पति की सच्चाई जानी तो उसके होश उड़ गए।

ग्वालियर शहर में एक महिला की शादी 2020 में धूमधाम से हुई थी। महिला के परिजनों द्वारा लाखों रुपया का सामान और दहेज शादी में दिया गया था। लेकिन, शादी के चार साल तक पति और पत्नी के बीच शारीरिक संबंध नहीं बने। जब पत्नी पूछती तो पति कहता कि उसका डॉक्टर से इलाज चल रहा है। एक दिन पत्नी ने जब अपने पति को महिला के कपड़ों में देखा तो होश उड़ गए। महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है कि उसका पति किन्नरों की तरह रहता है और बाजारों में जाकर पैसे मांगता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत चुनाव...इस बार ये बड़े बदलाव, ऐसे आएंगे नतीजे

विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुरालवालों का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। छोटी छोटी बातों पर विवाद होने लगा। कई बार उसे खाना तक नहीं दिया जाता था। इतना ही नहीं, उसके साथ कई बार मारपीट भी की गई। पति ने भी उसके साथ मारपीट करता। जब वह बीमार हो जाती तो उसे उसके मैके छोड़ दिया जाता। फिर भी वह अपनी गृहस्थी को बचाने का हर संभव प्रयास करती रही, लेकिन रिश्ते बिगड़ते ही चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जिस्मफरोशी का जाल!...स्पा सेंटर के कमरों में मिल रहे थे युवक-युवतियां, ऐसे फूटा भांडा

महिला ने बताया कि पति के साथ न रहने पर जब वह विरोध करने लगी तो उसकी ननद भी उसी कमरे में आकर सोने लगी। इन सब से भी जब ससुरलजनों के आगे वह नहीं टूटी तो ससुराल वालों ने 2 लाख रुपए और स्कूटर की मांग करने लगे। 2023 में दहेज की मांग करते हुए उसे घर से निकाल दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डराने लगा मौसम...भारी बारिश से अलर्ट मोड में उत्तराखंड, बढ़ा खतरा

महिला का आरोप है कि एक दिन जब वह बाजार से कुछ खरीददारी करने गई थी तो उसने अपने पति को एक ऐसे रूप में देखा जिसकी कल्पना कभी कोई पत्नी नहीं कर सकती। महिला का कहना है कि उसका पति महिलाओं के वेश में उन्हीं की तरह आभूषण आदि पहनकर किन्नरों के साथ में था। इस बात को लेकर दोनों के बीच जब विवाद हुआ तो पति का कहना था कि वह इवेंट का काम करता है। कई बार उसे उस तरह का वेश भी रखना पड़ता है। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी