उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे राजनीति हल्द्वानी

हल्द्वानी में बोले सीएम……जनता और सरकार में रहे बेहतर सांमजस्य, होगी टिफिन बैठक

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सर्किट हाउस काठगोदाम में कार्यकर्ता संवाद आयोजित कर कार्यकर्ताओ से सुझाव एवं समस्याओं को सुना।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम जनता एवं सरकार के मध्य बेहतर सामंजस्य बना रहे। सरकार की योजनाएं आमजन तक पहुंचे और आमजन की समस्याएं सरकार तक पहुंचे इसके लिए नैनीताल जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ संवाद कार्यक्रम स्थापित किया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेने एवं उनका त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओ को आश्वस्त करते हुए कहा वो विधानसभावार कार्यकर्ताओ के साथ टिफिन बैठक आयोजित कर आगामी समय में भी उनसे अपना संवाद कायम रखेंगे।

काठगोदाम सर्किट हाउस में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिले के समस्त मंडल एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से उनकी समस्याओं एवं सुझावों को तसल्ली से सुना और उनका समाधान कर कार्यकर्ताओ को संतुष्ट किया।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

मुख्यमंत्री के साथ सीधा संवाद करने को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दिया , मंडल पदाधिकारी , जिला पदाधिकारी ,प्रदेश पदाधिकारी ,विधायक ,दर्जा मंत्री ,समेत भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओ ने संवाद सम्मेलन में हिस्सा लिया।

कार्यकर्ताओ ने अपने अपने क्षेत्र की सड़क निर्माण , बिजली बिल की खामियां , अवैध खनन , जल भराव , पार्किंग , कानून व्यवस्था , कैंची धाम जाम की समस्या , फिटनेस सेंटर अव्यवस्था ,एथेनॉल प्लांट , ड्रग्स माफिया, गौला मजदूरों की समस्या , प्राकृतिक आपदा मुआवजा जैसी समस्याओं समेत जल जीवन मिशन प्रगति एवं प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थियों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सम्मुख रखा ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा नैनीताल जिले में किए जा रहे विकास कार्य , भवाली में जाम से निपटने के लिए पार्किंग ,कैंची धाम के लिए बायपास निर्माण , काठगोदाम हिल स्टेशन ,शीशमहल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट , समान नागरिकता कानून , जमरानी बांध , हल्द्वानी शहर के चौराहों के चौड़ीकरण समेत तमाम विकास कार्यों में तेजी से काम करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओ से संवाद के दौरान जिला स्तर के अधिकारियों को कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेने एवं उनका समाधान करने के निर्देश दिए । मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कार्यकर्ताओ के साथ संवाद को सार्थक बताते हुए कहा आगामी दिनों में भी कार्यकर्ताओ के साथ संवाद कार्यक्रम जारी रखते हुए विधानसभा वार टिफिन बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओ की समस्याओं सुनेगे । ठीक इसी तरह ग्रामसभा वार भी कार्यकर्ताओ के साथ संवाद कायम किया जायेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ,प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट , विधायक मोहन सिंह बिष्ट , बंशीधर भगत , सरिता आर्या , राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया , अध्यक्ष मंडी परिषद अनिल कपूर डब्बू , जोगेंद्र रौतेला , सुरेश भट्ट ,दीपक मेहरा, दिनेश आर्या , प्रकाश हरबोला , मजहर नवाब, प्रदीप बिष्ट , चंदन बिष्ट ,साकेत अग्रवाल , शशांक रावत , जिला महामंत्री रंजन बर्गली , रेनू अधिकारी , भावना मेहरा , कौस्तुबानंद जोशी , शांति मेहरा , अजय राजोर समेत जिला नैनीताल के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में