उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

लहराया अवैध तमंचा!…सोशल मीडिया में वीडियो वायरल – पुलिस ने लिया एक्शन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अवैध तमंचा लहराकर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने वाले युवक पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में यह कार्रवाई 9 मार्च को हुई। रुद्रपुर पुलिस और चौकी बिगवाड़ा की टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत आरोपी को दबोचा। गिरफ्तार युवक की पहचान बृजेश यादव (22) पुत्र जितेंद्र यादव, निवासी भगवाड़ा भाटा, थाना रुद्रपुर, जिला ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले महिला को मारी गोली, फिर युवक ने खुद को उड़ाया

पुलिस के अनुसार आरोपी ने होली के अवसर पर अवैध तमंचा लहराते हुए अपनी फोटो खिंचवाई और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया था। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध संबंध, ब्लैकमेल और खूनी साजिश... डबल साधु मर्डर की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

कार्रवाई के दौरान तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस बरामदगी के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच भी की जा रही है।

चौकी बिगवाड़ा प्रभारी सुरेंद्र सिंह रिंगवाल ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी हालत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शस्त्रों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में