इवेंट उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून राजनीति

संस्कृति बचेगी तो विकास भी टिकेगा…देवभूमि में सीएम योगी का बड़ा बयान

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड दौरे पर हैं। इस दौरान वे पौड़ी जनपद के यमकेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने नवनिर्मित इंटर कॉलेज भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने उत्तराखंड सरकार की विकास योजनाओं और कार्यशैली की जमकर सराहना की।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ-साथ अवैध अतिक्रमित धार्मिक स्थलों पर भी सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आज धार्मिक मूल्यों को सुरक्षित रखते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और देश के अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा बन चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूल में छात्रा से शर्मनाक हरकत!...शिक्षक और एनसीसी अधिकारी पर गंभीर आरोप

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने विकास की परिभाषा स्पष्ट करते हुए कहा कि वास्तविक विकास वही है, जो संस्कृति, संस्कार और सामाजिक मूल्यों के साथ संतुलन बनाए रखे।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क बनी या भ्रष्टाचार की राह?...नैनीताल डीएम ने बैठाई हाई लेवल जांच समिति

मुख्यमंत्री योगी ने यमकेश्वर महादेव जैसे पावन क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा संस्थानों के निर्माण को ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बेहतर शैक्षणिक अधोसंरचना से गांवों में रहकर ही बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सक्षम बनाना है। उन्होंने गुरुकुल परंपरा से प्रेरित भारतीय शिक्षा प्रणाली को आत्मनिर्भरता और संस्कारों का आधार बताया।

यह भी पढ़ें 👉  'आई लव यू... फिर किसी के साथ ऐसा मत करना', मौत के बाद VIDEO ने खोला बड़ा राज!

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सहित राज्य सरकार के जनप्रतिनिधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आज सनातन संस्कृति के संरक्षण के साथ विकास का आदर्श मॉडल प्रस्तुत कर रहा है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में