उत्तर प्रदेश अजब- गजब देश/दुनिया बागेश्व राष्ट्रीय

“मुझे पुरुष बनना है”… महिला सिपाही ने लिंग परिवर्तन की मांगी अनुमति

खबर शेयर करें -

महिला सिपाही ने लिंग परिवर्तन की अनुमति मांगी, पुलिस महकमे में हलचल

यूपी के मथुरा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस में तैनात एक महिला सिपाही ने अपने लिंग परिवर्तन की इच्छा जताते हुए अफसरों से इसकी अनुमति मांगी है। महिला सिपाही की इस अर्जी ने न सिर्फ उसके साथी पुलिसकर्मियों बल्कि उच्चाधिकारियों को भी हैरान कर दिया है।

महिला सिपाही ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय में एक पत्र भेजा है, जिसमें उसने कहा कि वह पुरुष बनना चाहती है और इसके लिए लिंग परिवर्तन कराना चाहती है। उसकी इस मांग के बाद, दिल्ली पुलिस ने मथुरा एसएसपी से संपर्क किया और मामले की पूरी जानकारी जुटाने के लिए यूपी पुलिस से मदद मांगी।

मथुरा एसएसपी ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला सिपाही मथुरा जिले के नौहझील क्षेत्र की निवासी है और दिल्ली पुलिस में 2010 बैच की आरक्षी के तौर पर तैनात है। यूपी पुलिस अब महिला सिपाही के गांव में पहुंचकर जांच कर रही है और जल्द ही एक रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को भेजेगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून मौत राष्ट्रीय

*भीषण हादसा- बस और ट्रक में जबर्दस्त भिड़ंत, 14 की मौत*

खबर शेयर करें -असम। बुधवार की सुबह असम में जबर्दस्त हादसा हो गया। यहां बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो