उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम पिथौरागढ़ हिल दर्पण

मैंने पत्नी को मार दिया!… थाने पहुंचा पति, पुलिस भी हैरान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति स्वयं थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

यह घटना सीमांत पिथौरागढ़ जिले में सामने आई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी राजेश राम, मूनाकोट ब्लॉक के कानड़ी गांव का निवासी है और वर्तमान में पिथौरागढ़ नगर के जाखनी क्षेत्र में किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहा था। राजेश राम महाराष्ट्र में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत है और करीब एक सप्ताह पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को बड़ी सौगात!...इस ट्रेन को मिली हरी झंडी, आसान होगा सफर

शनिवार तड़के राजेश राम और उसकी पत्नी नीलम (30) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि राजेश राम ने गुस्से में आकर सुबह करीब साढ़े चार बजे चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे नीलम की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस थाने पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

पिथौरागढ़ कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद का प्रतीत हो रहा है। शव का पंचायतनामा भर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में