उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

पिता से हो गई नफरत………कातिल बना भाजयुमो नेता, प्राण निकलने तक किए चाकू से वार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में पिता की चाकू से निर्मम हत्या करने वाले आरोपी भाजयुमो नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने आए दिन होने वाले झगड़े से तंग आकर हत्या करने की बात स्वीकारी है। वह तब तक पिता पर चाकू से वार करता रहा, जब तक की उनकी मौत नहीं हो गई थी।

एक जून की तड़के आजादनगर निवासी तोताराम की उसके बड़े बेटे और भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दीपक राठौर ने चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दीपक ने अपने छोटे भाई सुमित के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसएचओ भारत सिंह की अगुवाई में टीम ने दीपक को उसके घर ले जाकर पिता का शव बरामद कराया था।

यह भी पढ़ें 👉  कहीं कार पर गिरा बोल्डर तो कहीं बाइक की टक्कर... उत्तराखंड में 3 मौतों से मचा कोहराम

मृतक तोताराम के पेट पर चाकू के कई वार किए गए थे। मृतक के भांजे गौरी शंकर निवासी जेपीनगर जनपथ रोड फुलसुंगा की तहरीर पर पुलिस ने दीपक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने दीपक की निशानदेही पर घर के एक कमरे में छिपाकर रखा गया हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया था।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

एसएचओ के अनुसार दीपक ने पूछताछ में बताया कि पिता आए दिन शराब पीकर उसे, पत्नी और छोटे भाई को गालियां देने के साथ ही मारपीट करते थे। उसका अपने पिता से संपत्ति का विवाद चल रहा था। पिता ने मकान को बिकाऊ कर रखा था। रोजाना होने वाले झगड़े से वह और पत्नी परेशान थे। शुक्रवार की रात भी उनका पिता से काफी झगड़ा हुआ था। इस वजह से वह रातभर सो नहीं सका था। शनिवार की सुबह उसने पिता के उठने से पहले उनके पेट में चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी थी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में