अजब- गजब उत्तराखण्ड कुमाऊं हल्द्वानी हिल दर्पण

प्रेमिका संग रंगरेलियां मना रहा था पति!… पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, हल्द्वानी में हाईवोल्टेज ड्रामा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में पति, पत्नी और वो से जुड़ा एक मामला सामने आया है। दूसरी महिला के साथ पति के संबंध होने के शक के बीच पत्नी ने उसे कथित तौर पर दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और पति की चप्पलों से पिटाई कर दी गई। घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां बाद में समझौता हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मामी को नाबालिग भांजे से हुआ प्यार!... शादी रचाकर हुई फरार, पति की पुलिस से गुहार

जानकारी के अनुसार, मुखानी क्षेत्र निवासी एक महिला को लंबे समय से अपने पति के दूसरी महिला से संबंध होने का संदेह था। बताया जा रहा है कि पति परिवार से अलग एक अन्य घर में रह रहा था। बुधवार शाम पत्नी को पति के वहां मौजूद होने की सूचना मिली, जिसके बाद वह अपने बच्चों के साथ मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  DJ के पीछे चल रहे थे युवक, हाथों में थीं तलवारें!…उत्तराखंड में वायरल VIDEO ने मचाई खलबली

बताया जा रहा है कि कमरे में पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि पत्नी और बच्चों ने मिलकर पति की चप्पलों से पिटाई कर दी। इस दौरान दूसरी महिला के साथ भी तीखी नोकझोंक हुई।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल में गूंजी गोलियां… पुलिस को देखते ही फायरिंग करने लगा वांटेड, जवाबी गोली से हुआ घायल

सड़क पर बढ़ते हंगामे के कारण आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर मुखानी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी संबंधित लोगों को थाने ले गई। मुखानी थाना प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। परिवार की काउंसिलिंग कराई जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में