उत्तराखण्ड कुमाऊं पिथौरागढ़ मौत हिल दर्पण

सुबह पति की मौत, दोपहर में पत्नी का शव… कुछ घंटों में खत्म हो गई प्रेम कहानी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में एक बेहद मार्मिक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मध्य प्रदेश में पति के निधन की सूचना मिलने के कुछ घंटों बाद ही एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नैनी-सैनी क्षेत्र के एक नाले में मिला। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

मूल रूप से पिथौरागढ़ के भुरमुणी क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय वैशाली खड़ायत शनिवार शाम को मध्य प्रदेश के रीवा स्थित अपने ससुराल से मायके पहुंची थीं। वह कुमौड़ क्षेत्र में अपने पिता के घर रुकी हुई थीं। रविवार सुबह उन्हें ससुराल से सूचना मिली कि उनके पति 36 वर्षीय प्रदीप सोनी का अचानक निधन हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में टला बड़ा हादसा...अनियंत्रित बस पलटी, 39 यात्रियों में मची चीख-पुकार

परिजनों के अनुसार, पति की मौत की खबर सुनने के बाद वैशाली गहरे सदमे में चली गईं। कुछ समय बाद वह घर से निकल गईं और नैनी-सैनी की ओर चली गईं। दोपहर करीब ढाई बजे स्थानीय लोगों ने क्रिकेट एकेडमी के पास एक नाले में महिला का शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...तबादला नीति में बड़ा बदलाव

सूचना मिलते ही जाजरदेवल थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से महिला का मोबाइल फोन और पर्स भी बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक वैशाली और प्रदीप ने करीब पांच वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों की यह दूसरी शादी थी और उनकी कोई संतान नहीं थी। प्रदीप रीवा में अपना व्यवसाय संचालित करते थे। बताया जा रहा है कि उनकी मौत साइलेंट हार्ट अटैक के कारण हुई।

यह भी पढ़ें 👉  शादीशुदा प्रेमिका ने बनाया शादी का दबाव... प्रेमी ने भाई-जीजा संग रची खौफनाक साजिश!

एक ही दिन में पति-पत्नी की मौत की खबर से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्र में भी इस घटना को लेकर शोक और स्तब्धता का माहौल है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में