उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

शर्मसार हुई इंसानियत!…कैमरे में कैद हुई अश्लील हरकत—वीडियो से मचा बवाल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में हरिद्वार के शंकराचार्य चौक के पास नहर पटरी पर इवनिंग वॉक कर रही युवतियों के सामने एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति सरेआम अश्लील हरकत करता दिखाई दे रहा है। यह घटना बीते रविवार शाम की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल!...मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इन जिलों में स्कूल बंद

बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार आरोपी काफी समय तक युवतियों का पीछा करता रहा और बाद में खुलेआम आपत्तिजनक हरकतें करने लगा। इस दौरान इवनिंग वॉक कर रही एक युवती ने साहस दिखाते हुए अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। वीडियो में आरोपी की स्कूटी पर नंबर प्लेट नहीं दिख रही है, जिससे उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल दहला देने वाला हादसा... नदी के तेज बहाव में बहा 7 वर्षीय बच्चा, तलाश में जुटीं टीमें

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आते ही मामला तेजी से फैल गया और लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। हालांकि, फिलहाल पीड़िता या किसी अन्य व्यक्ति की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का रेड अलर्ट जैसा असर!...उत्तराखंड के इस जिले में मंगलवार को स्कूल बंद

मामले पर एसपी सिटी हरिद्वार अभय सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में