उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं नैनीताल मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड में फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष… जंगल में महिला की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक मामला सामने आया, जिसमें एक महिला की गुलदार के हमले में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, महिला दोपहर में अपने मवेशियों के लिए जंगल में घास लेने गई थी। शाम तक घर न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और आसपास के जंगलों में उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को घटना की सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। देर रात जंगल में महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद हुआ। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला पर गुलदार ने हमला किया और उसे अपना शिकार बनाया।

घटना के बाद क्षेत्र में ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोग बताते हैं कि गांव के आसपास लंबे समय से गुलदार की सक्रियता बढ़ी हुई है। उन्होंने कई बार वन विभाग से पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की, लेकिन शिकायतों पर गंभीर कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

ग्रामीणों के अनुसार, भीमताल, धारी और ओखलकांडा क्षेत्रों में दिसंबर से अब तक चार महिलाओं की गुलदार के हमले में मौत हो चुकी है। वन विभाग ने छह गुलदारों को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर भेजा है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल कायम है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

ग्रामीण प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरे लगाने, गश्त बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की तत्काल मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मामले में डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि महिला का शव जंगल से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही गांव में पिंजरा लगाया जा रहा है और मामले की जांच के लिए महिला के डीएनए सैंपल भी लिए जा रहे हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में