उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में भीषण हादसा…बेकाबू कार गहरी खाई में गिरी; युवक की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। इस बीच एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। अनियंत्रित कार के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौतहो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा राजधानी देहरादून के चकराता क्षेत्र में दुनुवा-मलेथा मोटर मार्ग पर हुआ। बताया जाता है कि  दुनुवा गांव निवासी जगमोहन (25) कार से कहीं जा रहे थे। दुनुवा गांव से कुछ दूरी पर अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में जगमोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  "मुझे हिस्ट्रीशीटर बताने वाले..." फिर चर्चा में उत्तराखंड पुलिस का सस्पेंड कांस्टेबल

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद जगमोहन को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बारिश का कहर!...8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 24 घंटे बेहद भारी

थाना प्रभारी चकराता बीएल भारती ने बताया कि हादसे के समय कार में केवल चालक ही सवार था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में