उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड में भीषण हादसा…श्रद्धालुओं का वाहन खाई में समाया, दो की मौत की खबर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से एक और भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गढ़वाल मंडल के पौड़ी गढ़वाल जिले के थलीसैंण ब्लॉक में बुंखाल मेले से लौट रही श्रद्धालुओं की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  क्लब में भीषण अग्निकांड…25 लोगों की मौत, कई घायल

मृतकों की पहचान वीरेंद्र पुत्र सरदार सिंह (23 वर्ष) और संतोष सिंह पुत्र रघुवीर सिंह (35 वर्ष), दोनों ग्राम टीला, पैठाणी के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में सोहन सिंह, वीरेंद्र सिंह और सिताब सिंह शामिल हैं। घायलों में वीरेंद्र सिंह और सिताब सिंह रुद्रप्रयाग जिले के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डबल वोट वालों की अब शामत!... नेताओं तक की होगी घर-घर पड़ताल

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल राहत प्रदान की। दुर्घटना की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में