अल्मोड़ा उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं

उत्तराखंड में भीषण हादसा…गहरी खाई में समाई कार, चालक की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं। कहीं लापरवाही तो कहीं तेज रफ्तार लोगों की जान ले रही है। इसी कड़ी में कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा जिले से बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।

भतरोंजखान थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी भौनखाल के ग्राम जिहाड़ के पास, तत्वाहिल रिसॉर्ट के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  शादी का मंडप बना अखाड़ा!... उत्तराखंड में दूल्हा-दुल्हन पक्ष में दे दनादन, जानें पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक 14–15 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि करीब 12:20 बजे अर्टिगा कार (संख्या UK20-TA-8080) के खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से बहला-फुसला भगाई किशोरी!...की अश्लील हरकतें, विरोध पर धमकाया

हादसे में कार चला रहे कुबेर सिंह जमनाल (44 वर्ष), पुत्र गोपाल सिंह जमनाल, निवासी कमेड़पानी, तहसील भिकियासैंण, जनपद अल्मोड़ा की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण पहुंचाया, जहां उसे सुरक्षित रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले महिला को मारी गोली, फिर युवक ने खुद को उड़ाया

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम ने गुरुवार को सर्च अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में