उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड में भयावह हादसा!…डंपर के साथ डिवाइडर झोपड़ी पर गिरे; महिला समेत 2 की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच टिहरी जिले में एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। भद्रकाली तिराहे के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि डंपर करीब 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा, जबकि सड़क किनारे लगे दो कंक्रीट डिवाइडर टूटकर नीचे झोपड़ी पर जा गिरे।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

डिवाइडर झोपड़ी में रह रही एक महिला के ऊपर गिर गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं डंपर चालक ने भी हादसे में दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने डिवाइडर के नीचे दबी महिला को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक को भी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बता दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

मृतकों की पहचान फारुख निवासी बहादरपुर लक्सर, हरिद्वार और कौशल्या (42) पत्नी सुरेश निवासी बावाड़ी शिवपुरी के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में