उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं नैनीताल मौत हिल दर्पण

नैनीताल में भीषण हादसा… गहरी खाई में गिरी मैक्स, दो की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें मैक्स वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार धारी विकासखंड के बबियाड-दुदुली मोटर मार्ग पर सोमवार दोपहर हल्द्वानी की ओर जा रहा एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

मृतकों की पहचान लता देवी (40) पत्नी दिनेश चंद्र शर्मा निवासी दुदुली और हरीश चंद्र बेलवाल (52) पुत्र भैरव दत्त बेलवाल निवासी अम्दौं के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

हादसे में चालक कमल शर्मा (23) पुत्र विपिन चंद्र शर्मा निवासी दुदुली, नेहा बेलवाल (17) पुत्री हरीश चंद्र बेलवाल, सुभाष बेलवाल (13) पुत्र हरीश चंद्र बेलवाल निवासी अम्दौं तथा दिनेश चंद्र शर्मा (48) पुत्र त्रिलोचन शर्मा निवासी दुदुली घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

धारी के प्रभारी एसडीएम नवाजिश खलीक ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तत्परता से किया गया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में