अल्मोड़ा उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हिल दर्पण

कुमाऊं में भयावह हादसा… खाई में गिरी स्कार्पियो, 2 की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला शनिवार को कुमाऊं मंडल में सामने आया, जब अल्मोड़ा जिले के धौलछीना से सेराघाट की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

डीएल-3सीसी जेड 8690 नंबर की स्कार्पियो कसाण बैंड के पास अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर करीब 35 मीटर नीचे सड़क पर जा गिरी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से बहला-फुसला भगाई किशोरी!...की अश्लील हरकतें, विरोध पर धमकाया

दुर्घटना के समय वाहन में कुल चार लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले महिला को मारी गोली, फिर युवक ने खुद को उड़ाया

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को वाहन से बाहर निकाला गया। एक व्यक्ति घटनास्थल पर ही दम तोड़ गया, जबकि दूसरा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही जीवन और मौत के बीच संघर्ष हार गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

पुलिस ने दुर्घटनास्थल से वाहन हटाकर यातायात सुचारु किया और दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज गति और मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में