उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में भयावह हादसा… सड़क की बेतरतीब खुदाई ने छीनी बुजुर्ग की जिंदगी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में हृदय विदारक घटना सामने आई है। शहर में बेतरतीब खुदी सड़कों और आबादी वाले क्षेत्रों में भारी वाहनों की आवाजाही के बीच रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पनचक्की रोड अंबिका विहार क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शांति नगर निवासी सुरेश चंद्र पांडे (70) रविवार दोपहर रानीबाग से एक अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पनचक्की रोड स्थित अंबिका विहार के पास सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क के किनारे से गुजरते समय वह पास से निकल रहे एक ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े भूकंप की आशंका!...वैज्ञानिकों की नई स्टडी में मिले खतरे के संकेत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरेश चंद्र पांडे ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन दुर्घटना के दौरान हेलमेट दूर जा गिरा और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय पार्षद मुकुल बल्यूटिया ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए इसके लिए यूएसडीडीए को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों से क्षेत्र में सीवर लाइन डालने के लिए जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए हैं, जिन्हें अब तक ठीक नहीं किया गया है। कई बार शिकायत और सूचना देने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय से अधूरा कार्य और गहरे गड्ढों के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि यही अव्यवस्था इस हादसे का मुख्य कारण बनी।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो... छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम! हल्द्वानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शहर में खुदी पड़ी सड़कों को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार बताते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर नाराजगी जताई। विधायक ने सोमवार को इस मुद्दे को लेकर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा भी की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में