उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

खौफनाक… युवक की पीट-पीट कर हत्या, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें लाठी-डंडों से पीटकर एक मजदूर की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल किए गए बांस के डंडे भी बरामद किए हैं।

यह घटना के उधम सिंह नगर जिले के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में 12 जनवरी 2026 को सामने आई। सिडकुल रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे एक मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें यह हत्या का मामला निकला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

थाना ट्रांजिट कैंप में पवन कुमार पुत्र दीनानाथ, निवासी आज़ाद नगर वार्ड संख्या चार ने तहरीर दी कि उनके ससुर पप्पू वर्मा (पुत्र स्व. फतेह बहादुर वर्मा) के साथ अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट की और घायल अवस्था में उन्हें सड़क किनारे फेंक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी उधम सिंह नगर के निर्देश पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत से रोजगार और रिसर्च तक... उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्लान, होगा ये काम

जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिडकुल रोड स्थित रिद्धि-सिद्धि के पास से तीन आरोपियों को रात करीब 10:35 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान योगेश पांडे (28 वर्ष), सुजीत सरोज (19 वर्ष) और अबू तालीब (21 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में रहकर काम कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  शादी का मंडप बना अखाड़ा!... उत्तराखंड में दूल्हा-दुल्हन पक्ष में दे दनादन, जानें पूरा मामला

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बांस के डंडे भी बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पप्पू वर्मा गलती से एक गोदाम में घुस गया था, इसी बात को लेकर तीनों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और बाद में उसे सड़क किनारे छोड़ दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में