उत्तर प्रदेश क्राइम राष्ट्रीय हिल दर्पण

खौफनाक……… दो बहनों ने की खुदकुशी, इस वजह से घुट-घुट कर जी रहा था परिवार, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तरप्रदेश के बरेली में एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां शोहदे से तंग दो बहनों ने खुदकुशी कर ली। एक का शव फंदे से लटका मिला है, दूसरी का जमीन पर पड़ा मिला है। बड़ी बहन बीए और छोटी कक्षा बारह की छात्रा थी। परिजनों ने बदनामी के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की।

दो बहनों के आत्महत्या करने के बाद पूरा गांव हतप्रभ है। परिजन कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। वे गमजदा हैं, मुंह से बोल नहीं निकल रहे। पूछने पर बस इतना ही बोले- क्या बताएं कि कैसे घुट-घुट कर जी रहे थे हम। समाज में इज्जत बचाने की खातिर थाने में शिकायत नहीं की। इधर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की भाभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’... ड्रग फ्री उत्तराखंड के लिए धामी ने भरी हुंकार

घटना के बाद आईजी डा. राकेश सिंह व अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। फर्श पर मिली डिब्बी को पुलिस ने आयुर्वेदिक दवा बताया। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। माना जा रहा है कि इससे पुलिस को अहम सुराग हाथ लगेंगे। फील्ड यूनिट ने भी मौके से अन्य साक्ष्य जुटाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अब बारिश-बर्फबारी की बारी!...उत्तराखंड के चार जिलों के लिए मौसम का नया अपडेट

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी भी पीड़ित परिवार का दूर का रिश्तेदार है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। आत्महत्या करने वाली दोनों बहनों के अलावा तीन बहनों की शादियां हो चुकी हैं। घटना के समय दोनों भाई व माता-पिता खेत पर गए थे। शाम को घर लौटने पर उन्हें घटना का पता चला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मौत का तांडव... कार के उड़े परखच्चे, दो युवकों की गई जान, दो गंभीर

पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी अक्सर अश्लील हरकतें करता था। उसे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। धमकियां देने लगा। इधर, पुलिस की मानें तो आरोपी की लोकेशन दिल्ली में आ रही है। पुलिस उसकी कॉल डिटेल निकलवा रही है। दोनों बहनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी