उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

प्रेम प्रसंग का खौफनाक मोड़!…प्रेमिका की हत्या के बाद बीएसएफ जवान ने खाया जहर, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में प्रेम प्रसंग का खौफनाक मामला सामने आया है। एक बीएसएफ जवान पर अपनी प्रेमिका को जहर देकर हत्या करने का अरोप लगा है। वहीं, बाद में खुद भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आरोपी की हालत गंभीर बनी हुई है और वह दून अस्पताल में उपचाराधीन है, जबकि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-लालकुआं मार्ग में चीख-पुकार...हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

मामला राजधानी देहरादून का है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को आरोपी की पत्नी ने सूचना दी कि उसके पति ने फोन कर अपनी लोकेशन भेजी और बताया कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है और खुद भी जहर खा लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस लोकेशन के आधार पर मियांवाला चौक स्थित द बिरिज़ होमस्टे पहुंची। वहां एक कमरे में बीएसएफ जवान परमेन्द्र नेगी (38) निवासी मोहब्बेवाला, क्लेमेंटाउन बेसुध अवस्था में मिला, जबकि आरती बिष्ट (40) निवासी गूलरघाटी, नकरौंदा मृत मिली।

यह भी पढ़ें 👉  ‘शुद्धीकरण’ से लेकर AI वीडियो तक… हल्द्वानी में बढ़ा विवाद, यूथ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

पुलिस ने परमेन्द्र नेगी को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर दून अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों के बीच पिछले काफी समय से प्रेम संबंध थे। छुट्टी पर घर आए परमेन्द्र नेगी पिछले दो दिनों से आरती के साथ इसी होमस्टे में ठहरा हुआ था।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में