उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल मौत हरिद्वार हिल दर्पण

खौफनाक मंजर… प्रधान के भाई का खून से लथपथ मिला शव, गोली की आवाज से दहशत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। ग्राम प्रधान के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। इस बीच गोली की आवाज से दहशत फैल गई। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन में जुटी हुई है।

दरअसल हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में ग्राम प्रधान सहदेव सिंह के भाई नकुल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नकुल पिछले कुछ समय से देहरादून में रह रहे थे और कुछ दिन पहले ही गांव लौटे थे।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

घटना रात करीब दो बजे हुई, जब नकुल ने अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया। अंदर से गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े। दरवाजा खोलने पर नकुल का खून से लथपथ शव जमीन में पड़ा मिला। इस दृश्य को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लक्सर कोतवाली के एसएसआई लोकपाल परमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या प्रतीत होता है, लेकिन इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में