उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं मौत रामनगर हिल दर्पण

हिट एंड रन का खौफनाक मंजर…तेज रफ्तार कार ने उजाड़ दिए दो घर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं की जान ले ली।

रामनगर के बैलपड़ाव इलाके में गैबुआ के पास स्थित फूड क्रिस्टल होटल के नजदीक एक बेकाबू स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे पैदल जा रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि महिलाएं सुबह घास लेने के लिए जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

घटना के बाद दोनों महिलाओं को रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

मृतकों की पहचान कमला देवी (55), पत्नी शिवराज सिंह और पुष्पा देवी (55), पत्नी केवलानंद भट्ट, दोनों निवासी पत्तापनी बैलपड़ाव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कमला देवी के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है, जबकि पुष्पा देवी की चार बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

हादसे के बाद चालक अपनी कार (UK19B8791) मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, वाहन को कब्जे में लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शी दयाल सिंह पन्नू के मुताबिक, कार गलत दिशा से आ रही थी और सीधे महिलाओं को टक्कर मार दी। वहीं अस्पताल के डॉक्टर हर्ष ने बताया कि दोनों महिलाओं को गंभीर हालत में लाया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में