एक्सीडेंट मौत राष्ट्रीय हिल दर्पण

मौत का खौफनाक मंजर… 300 मीटर गहरी खाई ने निगल ली 6 जिंदगियां

खबर शेयर करें -

बढ़ते सड़क हादसों के बीच हिमाचल प्रदेश से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। चंबा जिले में चंबा–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर तुनुहट्टी क्षेत्र के काकीरा घार के पास देर रात करीब 3 बजे एक टैक्सी अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

जानकारी के अनुसार, धर्मशाला से डलहौजी की ओर जा रही इनोवा टैक्सी में गुजरात के पर्यटक सवार थे। सभी यात्री टैक्सी किराए पर लेकर घूमने निकले थे। वाहन में करीब 10 लोग सवार बताए जा रहे हैं, जो इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। अंधेरे और लगातार बारिश के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिससे बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाला गया।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन के मंडी जिले में पंजीकृत होने की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

हादसे के समय क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी, जिससे सड़क पर फिसलन बढ़ गई थी। आशंका जताई जा रही है कि खराब मौसम और सड़क की स्थिति इस दुर्घटना का प्रमुख कारण हो सकते हैं, हालांकि पुलिस ने कहा है कि वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सड़क किनारे पैराफिट या सुरक्षा दीवार मौजूद होती, तो वाहन को खाई में गिरने से रोका जा सकता था। वहीं, कुछ लोगों ने यह भी आशंका जताई है कि चालक को नींद की झपकी आने से वाहन पर नियंत्रण खो गया होगा।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

हादसे के बाद एक और सवाल उठाया जा रहा है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल तक एंबुलेंस की बजाय पिकअप वाहन में ले जाया गया, जिस पर स्थानीय स्तर पर चर्चा हो रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और प्रशासन मृतकों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया में लगा हुआ है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट पिथौरागढ़ मौत

*दर्दनाक हादसा- पिथौरागढ़ में बोलोरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत*

खबर शेयर करें -पिथौरागढ़। सीमांत जिला पिथौरागढ़ के पिथौरागढ़- गर्वाधार के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो
उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ