एक्सीडेंट मौत राष्ट्रीय हिल दर्पण

खौफनाक मंजर…लपटों में घिरी चार मंजिला बिल्डिंग, 9 लोगों की गई जान

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली के शाहदरा ज़िले के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक चार मंज़िला इमारत में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

फायर कंट्रोल रूम को सुबह 3:48 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद दमकल विभाग हरकत में आ गया। आग की भयावहता को देखते हुए मौके पर 14 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 6:25 बजे आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इसके बाद भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

दमकल कर्मियों और पुलिस टीमों ने मिलकर इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान चलाया। अब तक करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मलबे से अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

डीसीपी शाहदरा आर.पी. मीणा के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। उनका कहना है कि प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालना और घायलों को जल्द इलाज दिलाना है।

आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। जांच एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और मामले की गहन जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाकों को खाली करा लिया गया है और लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की गई है। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में अभी भी कुछ लोग फंसे हो सकते हैं।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट पिथौरागढ़ मौत

*दर्दनाक हादसा- पिथौरागढ़ में बोलोरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत*

खबर शेयर करें -पिथौरागढ़। सीमांत जिला पिथौरागढ़ के पिथौरागढ़- गर्वाधार के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो
उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ