उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल मौत हिल दर्पण

खौफनाक मंजर… टक्कर के बाद धधकी बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। बहादराबाद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। हादसे में पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे समेत दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

जानकारी के अनुसार, अलीपुर निवासी राहुल (पुत्र रामवीर) और राजकमल (पुत्र राजेंद्र कुमार) एक ही बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। गांव से कुछ दूरी पहले ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसमें आग लग गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों युवकों के शवों को आग की चपेट में आई बाइक से दूर किया। हादसे की सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जिस स्थान पर घटना हुई, वहां अंधेरा होने के कारण वाहन की पहचान नहीं हो सकी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

हादसे की खबर गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में