एक्सीडेंट मौत राष्ट्रीय

खौफनाक सड़क हादसा… टक्कर के बाद धू-धू कर जली बस, 17 की मौत की आशंका

खबर शेयर करें -

कर्नाटक के चित्तदुर्ग जिले के हिरियूर तालुक में गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें कम से कम 17 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। यह हादसा गोरलाथु क्रॉस के पास उस समय हुआ, जब सामने से आ रही एक लॉरी ने डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा में चल रही स्लीपर बस को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद!... उत्तराखंड के कई BJP नेताओं पर केस दर्ज, छिड़ा सियासी वॉर

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही स्लीपर बस में तुरंत आग लग गई। आग की चपेट में आने से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई और कई यात्री उसके अंदर फंस गए। हालांकि, कुछ यात्री किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौत बनकर दौड़ा डंपर!... 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

पुलिस के अनुसार, लॉरी हिरियूर से बेंगलुरु की ओर जा रही थी और प्रारंभिक जांच में लॉरी चालक की लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। आग और टक्कर की तीव्रता के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

चित्तदुर्ग के पुलिस अधीक्षक रंजीत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच की निगरानी की। हिरियूर ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की सही संख्या ऑडिट और पहचान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौत बनकर दौड़ा डंपर!... 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के इस व्यस्त हिस्से पर कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। मलबा हटाने और जली हुई बस को सड़क से हटाने के बाद धीरे-धीरे यातायात को सामान्य किया गया।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट पिथौरागढ़ मौत

*दर्दनाक हादसा- पिथौरागढ़ में बोलोरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत*

खबर शेयर करें -पिथौरागढ़। सीमांत जिला पिथौरागढ़ के पिथौरागढ़- गर्वाधार के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो
उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ