उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम पिथौरागढ़ हिल दर्पण

खौफनाक वारदात…पति बना कातिल, काट दिया पत्नी का गला, दहशत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से खौफनाक वारदात सामने आई है। कुमाऊं मंडल में पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर नृशंस हत्या कर दी। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह घटना पिथौरागढ़ जिले में नेपाल सीमा से सटे अस्कोट थाना क्षेत्र के घिघरानी गांव की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना अचानक उस समय सामने आई जब घर के भीतर से जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। जैसे ही वे घर के अंदर दाखिल हुए, वहां का खौफनाक दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। महिला का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर अस्कोट थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया। इसी विवाद के दौरान आरोपी पति ने आपा खो दिया और धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में