उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

रिश्ते का हुआ खौफनाक अंत!… भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी से काट डाला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मोरी ब्लॉक की फतेपर्वत पट्टी के बरी गांव में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने ही चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भतीजा फरार हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह बरी गांव निवासी करम चंद उर्फ गांधी की किसी बात को लेकर अपने भतीजे सुमन चंद्र उर्फ सुबेन से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और सुमन ने तैश में आकर चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

हमले में करम चंद के गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। वह बुरी तरह घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी सुमन चंद्र मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वारदात की सूचना मिलते ही मोरी थाने के थानाध्यक्ष दीपक रावत पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

पुलिस उपाधीक्षक चंचल शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। वारदात के पीछे की पूरी वजह और विवाद की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में तनाव और सनसनी का माहौल बना हुआ है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में