उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

‘कैंपस वॉर’ का खौफनाक अंत!… बीटेक छात्र की मौत, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कॉलेज में वर्चस्व की लड़ाई ने एक छात्र की जान ले ली। राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र स्थित केहरी गांव में बीटेक के छात्रों के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प हो गई।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार के अनुसार, सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवकों के बीच मारपीट हुई है, जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे दून अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  फंदे से गुलदार का शिकार... फिर घर में छिपाई खाल! ऐसे खुला अपराध का राज

मृतक की पहचान दिव्यांशु जाटराना (22) के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र का रहने वाला था। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  UTU पेपर लीक में बड़ा धमाका!... पुराने प्रश्नपत्रों की भी होगी जांच, कई और खुलासों के आसार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष प्रेमनगर के एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ते थे और उनके बीच पहले से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। इसी पुरानी दुश्मनी के चलते सोमवार रात झगड़ा बढ़कर हिंसक मारपीट में बदल गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा तोहफा...श्रमिकों के लिए शुरू हुई ये नई योजनाएं

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में